लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया के जंगी जहाज के अधिकतर सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 19, 2021 09:24 IST

Open in App

सियोल, 19 जुलाई (एपी) पूर्वी अफ्रीका में दस्यु रोधी अभियान पर गए दक्षिण कोरिया के जंगी जहाज पर कोरोना वायरस से संक्रमित कर्मियों की संख्या बढ़कर 247 हो गई है जो देश में कोरोना वायरस महामारी के दौरान संक्रमित हुए सैन्यकर्मियों की सबसे अधिक संख्या है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि जंगी जहाज मुनमू द ग्रेट पर मौजूद 301 कर्मियों को लाने के लिए दो सैन्य विमान भेजे गए हैं। अधिकारियों को अंदेशा है कि महामारी की शुरुआत तब हुई होगी जब जहाज बीते जून में क्षेत्र में कुछ सामान लादने के लिए ठहरा था। जहाज पर मौजूद किसी भी सदस्य को कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कुल मिलाकर चालक दल के सदस्यों की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक है। सोमवार को दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,252 नए मामले आए। यह लगातार 13वें दिन है जब दक्षिण कोरिया में संक्रमण के नए मामले 1,000 से अधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा