अफगानिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, कई हताहत: प्रत्यक्षदर्शी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:19 IST2021-10-08T17:19:04+5:302021-10-08T17:19:04+5:30

Mosque blast in Afghanistan, many casualties: eyewitnesses | अफगानिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, कई हताहत: प्रत्यक्षदर्शी

अफगानिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, कई हताहत: प्रत्यक्षदर्शी

काबुल, आठ अक्टूबर (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट में कई लोग हताहत हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार की साप्ताहिक नमाज के दौरान कुंदुज प्रांत में एक शिया मस्जिद में यह विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे जब नमाज अदा कर रहे थे तो उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी। अभी विस्फोट के पीछे की वजह का पता नहीं चला है।

अफगानिस्तान का तालिबान नेतृत्व स्थानीय इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठनों की ओर से पैदा किए जा रहे खतरों से जूझ रहा है। इस्लामिक स्टेट अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रहा है और काबुल में दो बम हमले किए। इस्लामिक स्टेट अफगानिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग को भी निशाना बनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mosque blast in Afghanistan, many casualties: eyewitnesses

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे