रूस के एफएसबी सुरक्षा मुख्यालय पर घातक हमला, पुलिस अधिकारी सहित दो की मौत

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 20, 2019 02:32 IST2019-12-20T02:32:19+5:302019-12-20T02:32:19+5:30

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बंदूकधारी जिसने इमारत के एंट्रेंस गेट पर गोलियां चलाईं थी, उसे एक सशस्त्र अधिकारी ने मार गिराया।

Moscow Shooting: Deadly attack on Russia FSB security headquarters, two including police officer killed | रूस के एफएसबी सुरक्षा मुख्यालय पर घातक हमला, पुलिस अधिकारी सहित दो की मौत

रूस के एफएसबी सुरक्षा मुख्यालय पर घातक हमला, पुलिस अधिकारी सहित दो की मौत (Photo Credit: BBC)

रूस की राजधानी मास्को के मध्य में स्थित एफएसबी सुरक्षा सेवा कार्यालय के निकट गुरूवार को हुई गोलीबारी में खुफिया सेवा के एक अधिकारी सहित दो लोगों की मौत हो गयी। इस घातक हमले में पांच अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एकमात्र हमलावर को मार गिराया गया। घटनास्थल एक प्रमुख बाजार के पास की है।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बंदूकधारी जिसने इमारत के एंट्रेंस गेट पर गोलियां चलाईं थी, उसे एक सशस्त्र अधिकारी ने मार गिराया। सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी कर ली और इमारतों में खड़े लोगों को हटाया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रूसी मीडिया को बताया कि घायलों में दो गंभीर रूप से घायल अधिकारी थे। यह गोलीबारी राष्ट्रपति पुतिन की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ घंटों बाद हुई।

(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ)
 

Web Title: Moscow Shooting: Deadly attack on Russia FSB security headquarters, two including police officer killed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Russiaरूस