लाइव न्यूज़ :

मास्को की अदालत ने विपक्षी नेता नवलनी की अपील खारिज की

By भाषा | Updated: February 20, 2021 15:41 IST

Open in App

मास्को, 20 फरवरी (एपी) मास्को की एक अदालत ने रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की कैद की सजा के खिलाफ उनकी अपील शनिवार को खारिज कर दी।

मास्को सिटी कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। हालांकि, यूरोप के एक शीर्ष मानवाधिकार अदालत ने नवलनी को रिहा करने का आदेश दिया था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले एवं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक नवलनी (44) को 17 जनवरी को जर्मनी से लौटने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था।

जहर (नर्व एजेंट) दिये जाने पर गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद नवलनी उपचार के लिए पांच महीने जर्मनी में थे। उन्होंने इस घटना के लिए रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आरोप खारिज कर दिया था।

खुद पर लगाई गई शर्तों का जर्मनी में उल्लंघन करने को लेकर इस महीने की शुरूआत में उन्हें दो साल आठ महीने कैद की सजा सुनाई गई थी। यह सजा गबन के एक मामले में 2014 में उनकी दोषसिद्धि से जुड़ी है। हालांकि, इस आरोप को नवलनी ने मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया था और यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने इसे गैर कानूनी करार दिया था।

नवलनी ने मास्को सिटी कोर्ट से इस सजा को रद्द करने और उन्हें रिहा करने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना