लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर काबुल में मोर्टार से गोले दागे गए

By भाषा | Updated: August 18, 2020 16:19 IST

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कहा कि काबुल के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में दो वाहनों से कुल 14 गोले दागे गए।

Open in App
ठळक मुद्देइस हमले में घायल हुए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं।यह हमला सरकार द्वारा 320 तालिबानी कैदियों की तब तक रिहाई से इनकार करने के एक दिन बाद किया गया

तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच वार्ता शुरू होने की अनिश्चितता के बीच अफगानिस्तान जब अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उसी समय मंगलवार को राजधानी काबुल के विभिन्न इलाकों में मोर्टार से गोले दागे गए जिनमें से कम से 10 आम नागरिक घायल हो गए। हालांकि, अबतक किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कहा कि काबुल के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में दो वाहनों से कुल 14 गोले दागे गए। इस हमले में घायल हुए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। एरियन ने बताया, ‘‘ अधिकतर गोले रिहायशी मकानों पर गिरे।’’उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। हमले के डर से एक चश्मदीद ने पहचान गोपनीय रखते हुए बताया कि कम से कम एक गोला वजीर अकबर खान के पास में गिरा, जहां पर राजनयिक और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं।

यह हमला सरकार द्वारा 320 तालिबानी कैदियों की तब तक रिहाई से इनकार करने के एक दिन बाद किया गया, जब तक कि विद्रोही और अफगान सैनिकों को रिहा नहीं करते हैं। अफगानिस्तान सरकार का यह फैसला इस महीने पारंपरिक परिषद ‘लोया जिरगा’ द्वारा किए गए फैसले के विपरीत है, जिससे अंतर अफगान शांति वार्ता में और देरी होने की आशंका पैदा हो गई, जिसकी मांग अमेरिका कर रहा है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उसे काबुल में मोर्टार से किए गए हमले की जानकारी नहीं है। पूर्व में अफगानिस्तान में सक्रिय इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े लोगों ने राष्ट्रीय उत्सव को बाधित करने के लिए रॉकेट से हमले किए थे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रक्षा मंत्रालय में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में हिस्सा लिया और सलामी गारद ली। उन्होंने यहां स्वतंत्रता मीनार पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल