लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में शादी समारोह पर मोर्टार से गोले दागे गए, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 30, 2021 15:31 IST

Open in App

काबुल, 30 मई (एपी) उत्तरी अफगानिस्तान में एक विवाह समारोह पर मोर्टार से गोले दागे जाने से उनकी चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कापीसा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता शहयाक शोरेश ने रविवार को कहा कि तालिबान चरमपंथियों ने तागब जिले में एक सरकारी सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे, जिनकी चपेट में एक मकान भी आ गया। उन्होंने कहा कि हमला बीती रात हुआ।

हालांकि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट कर पुलिस पर आम लोगों के मकान को निशाना बनाकर मोर्टार से कई गोले दागने का आरोप लगाया।

तालिबान और सरकारी सुरक्षा बल हमलों के लिये एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में हमलावरों की पहचान मुश्किल से हो पाती है।

संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से आम नागरिकों की रक्षा के लिये अधिक एहतियात बरतने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें