Morocco Earthquake News: मोरक्को में भीषण त्रासदी, ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित कई इमारतें क्षतिग्रस्त, 296 की मौत और 153 घायलों, देखें 5 भयावह मंजर
By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 9, 2023 10:38 IST2023-09-09T10:37:16+5:302023-09-09T10:38:38+5:30
Morocco Earthquake News: यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पुराने शहर को घेरने वाली प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

file photo
Morocco Earthquake News: मोरक्को में शुक्रवार रात भीषण मानव त्रासदी हुआ है। भयावह तस्वीरें देखकर आप मंजर को समझ सकते हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार देर रात मोरक्को में आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 296 लोग मारे गए। नागरिकों ने वीडियो पोस्ट किए, जिसमें इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं।
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पुराने शहर को घेरने वाली प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। शहर के पर्यटकों ने भी लोगों के चिल्लाने और रेस्तरां खाली करने के वीडियो पोस्ट किए। ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
🚨🚨🇲🇦Following the 7.1 earthquake striking Morocco, the Kutubiyya Mosque may collapse 😨#Earthquake#Seisme#زلزالpic.twitter.com/SFB0Kqr16u
— AkramPRO (@iamAkramPRO) September 9, 2023
देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार तड़के बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई है और 153 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ है।
#Morocco : A strong earthquake of 6.8 magnitude struck central Morocco, killing atleast 296 people.
— Saba Khan (@ItsKhan_Saba) September 9, 2023
The epicentre was in the High Atlas Mountains, 71km (44 miles) south-west of Marrakesh, at a depth of 18.5km at 23.11 local time.
Many buildings collapsed, many feared trapped… pic.twitter.com/f1j6P851Ht
तलत एन’याकूब शहर के प्रमुख, अब्दर्रहमान ऐत दाउद ने मोरक्को की समाचार साइट ‘2एम’ को बताया कि अल हौज क्षेत्र के कस्बों में कई घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से ढह गए, कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई और सड़क मार्ग बाधित हो गए। ऐत दाउद ने बताया कि प्राधिकारी प्रांत में सड़कों को साफ कर रहे हैं, ताकि एम्बुलेंस वहां से गुजर सकें और प्रभावित आबादी को सहायता मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि पर्वत पर स्थित गांवों के बीच अत्यधिक दूरी के कारण नुकसान का आकलन करने में समय लगेगा।
मोरक्को वासियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में बदली दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धूल नजर आ रही है। मोरक्को के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मराकेश यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।
A terrifying moment of a collapse captured by a security camera#Maroc#moroccoearthquake#Morocco#earthquakemorocco#earthquakepic.twitter.com/9aeA7XsmoS
— Kinetik (@KinetikNews) September 9, 2023
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि रात 11 बजकर 11 मिनट पर आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.8 थी और भूकंप बाद के झटके कई सेकंड तक जारी रहे। मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी एवं चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता सात मापी। अमेरिकी एजेंसी ने 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का भूकंप के बाद का झटका आने की सूचना दी।
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 18 किलोमीटर गहराई में था, जबकि मोरक्को की एजेंसी के मुताबिक, इसका केंद्र आठ किलोमीटर गहराई में था। शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में एटलस पर्वत की चोटी पर था। उत्तरी अफ्रीका में भूकंप अपेक्षाकृत कम आते हैं।
Prayers🙏 for Morocco
— Suhan Raza (@SuhanRaza4) September 9, 2023
Powerful earthquake with M 6. 8 hit Morocco resulting in deaths of at least 296 people. #Morocco#earthquake#moroccoearthquake#deprem#morocco#maroc#earthquakes#abhisha#G20India2023#DollarRatepic.twitter.com/dPSsOCPeDY
‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स’ में भूकंपीय निगरानी और चेतावनी विभाग के प्रमुख लाहकन म्हन्नी ने ‘2एम’ टीवी से कहा कि यह भूकंप ‘‘अभूतपूर्व’’ था। उन्होंने कहा, ‘‘पवर्तीय क्षेत्रों में आमतौर पर इतनी तीव्रता के भूकंप नहीं आते। यह क्षेत्र में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है।’’
मोरक्को के अगादिर शहर के पास 1960 में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप के बाद मोरक्को में निर्माण संबंधी नियमों में बदलाव किया गया था, लेकिन कई इमारतें, खासकर गांवों में घर भूकंप रोधी नहीं हैं। ‘पुर्तगीज इंस्टीट्यूट फॉर सी एंड एटमॉस्फियर’ और अल्जीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए।
BREAKING 🚨 Atleast 300 people were killed and 153 injured as a powerful 6.8 magnitude earthquake jolted #Morocco on Friday night, according to media reports.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 9, 2023
Bharat's PM MODI has offered all possible assistance to Morocco in this difficult time. pic.twitter.com/sr8LUNM7OW