लाइव न्यूज़ :

मोरक्को ने फ्रांसीसी अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए स्पाइवेयर के इस्तेमाल से किया इनकार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:15 IST

Open in App

रबात, 21 जुलाई (एपी) मोरक्को सरकार ने उन खबरों का खंडन किया है कि जिनमें कहा गया है कि देश के सुरक्षा बलों ने संभवत: फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के सेलफोन पर नजर रखने के लिए इजराइल के एनएसओ समूह द्वारा बनाए गए स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया होगा ।

मोरक्को सरकार ने मंगलवार देर रात एक बयान में कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनेताओं को लक्षित करने के लिए एनएसओ के पेगासस स्पाइवेयर के संदिग्ध व्यापक उपयोग की जांच कर रहे एक वैश्विक मीडिया समूह पर निशाना साधा। सरकार ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

समूह के एक सदस्य, फ्रांसीसी अखबार ‘ले मोंडे’ ने बताया कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांसीसी सरकार के 15 तत्कालीन सदस्यों के सेलफोन 2019 में मोरक्को की सुरक्षा एजेंसी की ओर से पेगासस स्पाइवेयर द्वारा निगरानी के संभावित लक्ष्यों में से एक हो सकते हैं। फ्रांसीसी सार्वजनिक प्रसारक ‘रेडियो फ्रांस’ ने बताया कि मोरक्को के राजा मोहम्मद षष्ट्म और उनके दल के सदस्यों के फोन भी संभावित लक्ष्यों में शामिल थे।

बयान में कहा गया है, ‘‘मोरक्को साम्राज्य लगातार झूठे, बड़े पैमाने पर और दुर्भावनापूर्ण मीडिया अभियान की कड़ी निंदा करता है।’’ सरकार ने कहा कि वह ‘‘इन झूठे और निराधार आरोपों को खारिज करती है, और उन लोगों को उनकी असली कहानियों के समर्थन में कोई ठोस और भौतिक सबूत प्रदान करने की चुनौती देती है।’’

समूह ने पेरिस स्थित ‘जर्नलिज्म नॉन प्रोफिट फॉरबिडन स्टोरीज’ और मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा प्राप्त 50,000 से अधिक सेलफोन नंबरों की लीक सूची से संभावित लक्ष्यों की पहचान की। खबरों में कहा गया है कि सूची में अजरबैजान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, मोरक्को और रवांडा के फोन नंबर भी थे, साथ ही कई अरब शाही परिवार के सदस्यों, राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों के फोन नंबर भी थे।

एनएसओ समूह ने हालांकि इस बात से इनकार किया है कि उसने कभी भी ‘‘संभावित, पिछले या मौजूदा लक्ष्यों की एक सूची’’ बनाए रखी। उसने इन खबरों को ‘‘गलत धारणाओं और अपुष्ट सिद्धांतों से भरा’’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला