लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में कोरोना के छह हजार से अधिक नए मामले, एक दिन की सर्वाधिक संख्या

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:49 IST

Open in App

ढाका, एक अप्रैल बांग्लादेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,469 नए मामले सामने आए। पिछले साल मार्च में महामारी शुरू होने के बाद से यह किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,17,764 हो गयी। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 59 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9,105 हो गयी।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने एक बयान में बताया कि महामारी के कारण 59 और मरीजों की मौत हो गयी। यह किसी एक दिन की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले पिछले साल 30 जून को इस घातक वायरस के कारण 64 लोगों की मौत हो गयी थी।

कोविड मामलों में वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संसद में एक बयान दिया और लोगों से अधिकतम सावधानी बरतने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्थिति को नियंत्रण में लाना होगा, हम वायरस पर काबू की कोशिश कर रहे हैं... लेकिन इस पर काबू के लिए लोगों की ओर से सहायता जरूरी है।’’

बांग्लादेश में कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति को 50 प्रतिशत तक कम करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य समारोहों पर रोक लगा दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?