लाइव न्यूज़ :

टीके की एक करोड से अधिक खुराक अभी भी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध: केंद्र

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी उपलब्ध है और अन्य 80 लाख खुराक उन तक अगले तीन दिनों में पहुंचेगी।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 15,65,26,140 खुराक प्रदान की हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अपव्यय सहित कुल खपत 14,64,78,983 खुराक की है। एक करोड़ से अधिक खुराक (1,00,47,157) अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास देने के लिए उपलब्ध है। 80 लाख से अधिक (86,40,000) खुराक अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास पहुंच जाएगी।’’

मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में महाराष्ट्र के कुछ सरकारी अधिकारियों के हवाले से कुछ मीडिया की खबरों में बताया गया है कि राज्य की टीके की खुराक समाप्त हो गई है, जिससे टीकाकरण अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उसने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया गया है कि 27 अप्रैल (सुबह 8 बजे) तक महाराष्ट्र द्वारा प्राप्त कुल कोविड-19 टीके की खुराक 1,58,62,470 है। इसमें से अपव्यय (0.22 प्रतिशत) सहित कुल खपत 1,49,39,410 है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘बाकी 9,23,060 खुराक अभी भी पात्र लोगों को देने के लिए राज्य के पास उपलब्ध है। इसके अलावा अगले तीन दिनों में कोविड-19 टीके की 3,00,000 खुराक पहुंचने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला