दुनियाभर में 2019 में 93 करोड़ टन से ज्यादा खाद्यान्न बर्बाद हुआ: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 5, 2021 14:53 IST2021-03-05T14:53:32+5:302021-03-05T14:53:32+5:30

More than 93 million tonnes of food wasted worldwide in 2019: UN report | दुनियाभर में 2019 में 93 करोड़ टन से ज्यादा खाद्यान्न बर्बाद हुआ: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

दुनियाभर में 2019 में 93 करोड़ टन से ज्यादा खाद्यान्न बर्बाद हुआ: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र,पांच मार्च संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2019 में एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में 93 करोड़ 10 लाख टन खाद्यान्न बर्बाद हुआ और इसमें भारत में घरों में बर्बाद हुए भोजन की मात्रा छह करोड़ 87 लाख टन है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और साझेदार संगठन डब्ल्यूआरएपी की ओर से जारी खाद्यान्न बर्बादी सूचकांक रिपोर्ट 2021 में कहा गया है कि 2019 में 93 करोड़ 10 लाख टन खाद्यान्न बर्बाद हुआ, जिसमें से 61 प्रतिशत खाद्यान्न घरों से , 26प्रतिशत खाद्य सेवाओं और 13 प्रतिशत खुदरा क्षेत्र से बर्बाद हुआ।

रिपोर्ट में कहा गया कि ,‘‘ यह इशारा करता है कि कुल वैश्विक खाद्य उत्पादन का 17 प्रतिशत भाग बर्बाद हुआ होगा।’’

एजेंसी ने कहा कि,‘‘ इसकी मात्रा 40 टन क्षमता वाले दो करोड़ 30 लाख पूरी तरह से भरे ट्रकों के बराबर होने का अनुमान है।’’

भारत में घरों में बर्बाद होने वाले खाद्य पदार्थ की मात्रा प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति 50 किलोग्राम होने का अनुमान है।

इसी प्रकार अमेरिका में घरों में बर्बाद होने वाले खाद्य पदार्थ की मात्रा प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति 59 किलोग्राम अथवा एक वर्ष में 19,359,951 टन है। चीन में यह मात्रा प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति 64 किलोग्राम अथवा एक वर्ष में 91,646,213 टन है।

यूएनईपी की कार्यकारी निदेशक इंगर एडंरसन ने कहा,‘‘ अगर हमें जलवायु परिवर्तन ,प्रकृति और जैव विविधता के क्षरण तथा प्रदूषण और बर्बादी जैसे संकटों से निपटने के लिए गंभीर होना है तो कारोबारों, सरकारों और दुनिया भर में लोगों को खाद्यान्न की बर्बादी को रोकने में अपनी भूमिका निभानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 93 million tonnes of food wasted worldwide in 2019: UN report

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे