लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 90 प्रतिशत से अधिक संघीय कर्मचारियों ने टीकाकरण कराया: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 नवंबर (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से संघीय कर्मचारियों के लिए कोविड रोधी टीकाकरण कराने के लिए तय की गई सोमवार की समयसीमा तक 90 फीसदी से ज्यादा कर्मियों ने टीके की कम से कम एक खुराक लगवा ली है।

बाइडन ने सितंबर में ऐलान किया था कि सभी संघीय कर्मचारियों के लिए जरूरी है कि वे कोविड रोधी टीकाकरण कराएं। हालांकि कुछ चिकित्सकीय और धार्मिक आधार पर इस नियम से छूट दी गई है।

अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि बड़ी संख्या में संघीय कर्मचारियों ने पूर्ण टीकाकरण करा लिया है और मामूली संख्या में ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने छूट के लिए आवेदन किया है जो या तो लंबित हैं या स्वीकार कर लिए गए हैं।

जो कर्मचारी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं उनको ‘परामर्श’ दिया जा रहा है और अगर वे टीकाकरण नहीं कराते हैं या इससे छूट हासिल नहीं करते हैं तो उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना