लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 60,000 से अधिक मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 6, 2021 00:16 IST

Open in App

लंदन, पांच जनवरी ब्रिटेन में पिछले साल कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 60,196 नये मामले सामने आए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि देश में टीकाकरण कार्यक्रमों को लेकर रोजाना आंकड़े जारी किए जाएंगे।

जॉनसन ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के चलते सोमवार को एक बार फिर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की थी।

जॉनसन ने यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट से प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) 13 लाख लोगों को फाइजर/बायोएनटेक तथा ऑक्सफॉर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके लगा चुकी है। लॉकडाउन के दौरान इसमें और तेजी लाई जाएगी।

उन्होंने कहा, ''इस लिहाज से सबसे संवेदनशील समूहों में प्रति चार में करीब एक व्यक्ति के भीतर दो से तीन हफ्तों में महामारी से लड़ने की बेहतर क्षमता विकसित हो जाएगी।''

उन्होंने एक बार फिर वही उम्मीद जतायी कि वसंत के महीनों तक हालात बेहतर हो जाएंगे क्योंकि एनएचएस ने शीर्ष प्राथमिकता वाले चार समूहों में शामिल हर व्यक्ति को 15 फरवरी तक टीका लगाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल