लाइव न्यूज़ :

ट्यूनिशिया के समुद्री तट के पास 50 से अधिक प्रवासी डूबे

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:14 IST

Open in App

ट्यूनिश (ट्यूनिशिया), 18 मई (एपी) ट्यूनिशिया के समुद्री तट के पास 50 से अधिक प्रवासी डूब गए, जबकि 33 अन्य लोगों को एक ईंधन मंच (ऑयल प्लेटफार्म) के कामगारों ने बचा लिया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद जेकरी ने मंगलवार को कहा कि ट्यूनिशिया के दक्षिण पूर्वी तट एसफैक्स के पास सोमवार को प्रवासियों को ले जा रही नाव डूब गई।

उन्होंने कहा कि लापता यात्रियों की तलाश के लिए नौसेना के पोतों को रवाना किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय आव्रजन संगठन के भूमध्यसागरीय समन्वय कार्यालय के प्रवक्ता फ्लावियो डी गियाकोमो ने ट्विटर पर कहा कि बचाए गए सभी 33 लोग बांग्लादेश के हैं। उन्होंने कहा कि नौका रविवार को लिबिया के ज्वारा से रवाना हुई थी।

इस घटना में मारे गए लोग किस देश के थे, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है।

ट्यूनिशिया में आव्रजन के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रवक्ता रियाद काधी ने कहा कि बचे लोगों ने बताया कि नौका जब लिबिया से रवाना हुई तो उसमें 90 लोग सवार थे।

यूरोप जाने वाले प्रवासी लोग अकसर लिबिया से रवाना होते हैं और उन्हें खतरनाक भूमध्यसागर को पार करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?