लाइव न्यूज़ :

इथियोपिया के टिग्रे क्षेत्र में 400,000 से अधिक लोग अकाल का कर रहे हैं सामना

By भाषा | Updated: July 3, 2021 11:34 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, तीन जुलाई (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इथियोपिया के हिंसाग्रस्त टिग्रे क्षेत्र में 400,000 से अधिक लोग अकाल का सामना कर रहे हैं और 18 लाख लोग अकाल की कगार पर हैं। साथ ही उसने आगाह किया कि सरकार के एकतरफा संघर्ष विराम के बावजूद पश्चिमी टिग्रे में संघर्ष शुरू होने की प्रबल आशंका है।

टिग्रे में पिछले साल नवंबर में संघर्ष शुरू होने के बाद से संयुक्त राष्ट्र ने सुरक्षा परिषद की बैठक में यह रिपोर्ट दी और इस क्षेत्र की भयावह तस्वीर पेश की जहां 52 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता है और सरकार के 28 जून के संघर्ष विराम के बाद लौटने वाली टिग्रे सेना ने लड़ाई रोकने पर सहमति नहीं जतायी है।

संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक प्रमुख रमेश राजसिंघम ने कहा कि पिछले ढाई हफ्तों में टिग्रे में हालात काफी बदतर हुए हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष के कारण खाद्य असुरक्षा और भुखमरी बढ़ गयी है और सूखे का सामना कर रहे लोगों की संख्या 400,000 तक पहुंच गयी है और 18 लाख लोग अकाल का सामना करने की कगार पर हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह संख्या इससे कहीं अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों में से ज्यादातर की जिंदगी हमारे द्वारा उन्हें दिए जाने वाले भोजन, दवा, पोषण पदार्थ और अन्य मानवीय सहायता पर निर्भर करती है। हमें अब उन तक पहुंचने की आवश्यकता है। अगले हफ्ते नहीं बल्कि अभी।’’

प्रधानमंत्री अबेय अहमद ने चार नवंबर को अपनी सेना और टिग्रे सरकार की सेना के बीच लड़ाई की घोषणा की थी जिसके बाद टिग्रे क्षेत्र के कृषि पर निर्भर करीब 60 लाख लोग पहले ही खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे थे। टिग्रे नेताओं का करीब तीन दशकों से इथियोपिया पर प्रभुत्व रहा है लेकिन अबेय के सुधारों को पेश करने के बाद उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इन सुधारों के कारण अबेय ने 2019 में शांति का नोबेल पुरस्कार जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब