लाइव न्यूज़ :

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक मकानों में पानी भरा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 13:48 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, छह सितंबर नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से 380 से अधिक मकानों में पानी भर गया और कई रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

काठमांडू में रविवार रात हुई भारी बारिश के परिणाम स्वरूप 100 से अधिक स्थानों में पानी भर गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सुशील सिंह राठौर ने बताया कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना की टीमों ने कल रात 138 से अधिक लोगों को बचाया है।

राठौर ने कहा, ‘‘ मनोहरा नदी, कडागरी, टेकू और बाल्खू क्षेत्रों के किनारे मुलपानी बस्तियों में राहत एवं बचाव कार्य किया गया।”

काठमांडू में नदी तट पर अधिकतर मानव बस्तियां अचानक आई बाढ़ से जलमग्न हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, काठमांडू में चार घंटे के भीतर 105 मिमी बारिश हुई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक अचानक आई बाढ़ से कुल 382 मकानों में पानी भर गया।

टंकेश्वर, दल्लू, टेकू, तचल, बाल्खू, नया बसपार्क, भीमसेनस्थान, माछा पोखरी, चाबाहिल, जोरपति और कालोपुल सहित कई इलाकों में अचानक आई बाढ़ के कारण पानी भर गया।

इस बीच, रविवार को ओखलधुंगा जिले के बेटिनी गांव में बिजली गिरने से सात लोग घायल हो गए। बिजली गिरने के कारण दर्जनों मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल