लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पिछले साल कोरोना समेत विभिन्न कारणों से 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हुयी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 00:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 मार्च (एपी) अमेरिका में पिछले साल कोविड-19 महामारी समेत विभिन्न कारणों से 33 लाख से अधिक लोगों की मौत हुयी जो एक साल में होने वाली सर्वाधिक मौत है। सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

कोरोना वायरस के कारण करीब 3,75,000 लोगों की मौत हुयी जो 2020 में दिल की बीमारी और कैंसर से होने वाली मौत के बाद तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में महामारी की शुरूआत के बाद से अब तक कोविड-19 के कारण 5,50,000 लोगों की मौत हो चुकी है ।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मौत के शीर्ष दस कारणों में पहले आत्महत्या भी एक वजह थी जिसका स्थान अब कोविड-19 ने ले लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल की अपेक्षा इस साल लगभग 16 फीसदी अधिक मौतें हुयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना