लाइव न्यूज़ :

300 से अधिक फंसे भारतीयों ने लगवाये चीनी टीके, चीन से प्रवेश अनुमति देने की अपील

By भाषा | Updated: June 7, 2021 20:59 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, सात जून चीन की शर्त के मुताबिक चीनी कोविड-19 टीके लगवा चुके 300 से अधिक भारतीयों ने उससे (चीन से) यात्रा पाबंदियां हटाने एवं उन्हें अपने काम-धंधे पर लौटने देने की इजाजत देने की अपील की है।

पंद्रह मार्च को चीन ने भारत एवं 19 अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए चीनी कोविड-19 वैक्सीन लगवाना अनिवार्य कर दिया था।

नयी दिल्ली में चीनी दूतावास द्वारा जारी किये गये नोटिस में कहा गया था कि 15 मार्च, 2021 से व्यवस्थित तरीके से लोगों की आवाजाही को बहाल करने के उद्देश्य से भारत में चीनी दूतावास एवं वाणिज्य दूतावास चीन द्वारा निर्मित कोविड-19 टीका लेने एवं टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले लोगों को यात्रा सुविधा प्रदान करेंगे।

इस घोषणा से, चीन में कामधंधा करने वाले लेकिन भारत में कोविड-19 बीमारी की लंबी अवधि के बाद यात्रा पाबंदियों के चलते वहीं फंस गये सैंकड़ों भारतीय दुविधा में आ गये क्योंकि भारत में चीनी टीके उपलब्ध नहीं थे।

चीन में अपने कामधंधे पर लाौटने एवं परिवारों से मिलने के लिए व्याकुल 300 से अधिक भारतीय चीनी टीके के लिए दुबई के अलावा नेपाल, मालदीव जैसे देशों में चले गये और वे वहां एक महीने से अधिक समय तक रहे। इसके चलते उन्हें भारी खर्चा भी उठाना पड़ा। लेकिन उनकी यह कोशिश व्यर्थ गयी क्योंकि चीनी दूतावास ने उनकी वापसी के लिए वीजा जारी करना शुरू नहीं किया है।

उसके बाद 202 भारतीयों, जिन्होंने चीनी टीका लगवा लिया है, ने इस माह के प्रारंभ में भारत में चीन के राजदूत सन वीडोंग को संयुक्त पत्र लिखा। उन्होंने अपनी शीघ्र वापसी हेतु मदद की मांग करते हुए बीजिंग में भारतीय दूतावास को भी पत्र लिखा है।

चीनी राजदूत को भेजे पत्र में चीन में रहने वाले भारतीय समुदाय ने लिखा है, ‘‘ माननीय सन सर , अब जबकि हमने चीनी टीका सफलतापूर्वक लगवा लिया है, ऐसे में कृपया हमें आगे का मार्ग दिखाइए। हम आपसे भारतीय नागरिकों को वीजा जारी करना शुरू करने का अनुरोध करते हैं जो पिछले साल नवंबर के प्रारंभ से रूका है। ’’

यह पत्र यहां पीटीआई-भाषा ने भी देखा है। उसमें 202 भारतीयों के नाम हैं जिन्होंने चीनी टीके लगवाये हैं। वैसे एसोसिएशन के एक सदस्य ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टीके लगवाने वाले भारतीयों की संख्या 300 से अधिक है।

इस संबंध में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उन्हें भारत में चीनी दूतावास से संपर्क करना चाहिए।

जब उनसे कहा गया कि वे पहले ही चीनी दूतावास से संपर्क कर चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तब उन्होंने कहा, मैं पहले ही इस मुद्दे पर चीन का सैद्धांतिक रूख स्पष्ट कर चुका हूं। ब्योरे के लिए मैं अब भी आपको भारत में चीनी दूतावास से संपर्क करने को कहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब