लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में प्रदर्शन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत, अमेरिका और ब्रिटेन ने लगाए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:36 IST

Open in App

यांगून, 26 मार्च (एपी) म्यांमा में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनों में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौत और गिरफ्तारी की जानकारियों की पुष्टि करने वाले समूह ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

म्यांमा के असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (राजनीतिक कैदियों के लिए सहायता संगठन) ने बताया कि उनके आंकड़ों में 320 लोगों की मौत का जिक्र है, जबकि वास्तव में हताहतों की संख्या ‘इससे कहीं ज्यादा होने की आशंका’ है। समूह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11 लोगों की मौत हुई। वहीं, यह समूह इससे पहले 23 और लोगों की मौत की पुष्टि भी कर पाया।

समूह ने बताया कि आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिये जाने के बाद से बृहस्पतिवार तक 2,981 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, या उन पर आरोप लगाए गए हैं या फिर उन्हें सजा दी गई।

म्यांमा में सैन्य शासन के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन ने कड़े कदम उठाते हुए बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में बड़ी हिस्सेदारी वाले दो सैन्य स्वामित्व वाले समूहों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की। अमेरिका के वित्त विभाग ने कहा कि म्यांमा इकनॉमिक होल्डिंग्स पब्लिक कंपनी लिमिटेड और म्यांमा इकनॉमिक कॉर्पोरेशन लिमिटेड के खिलाफ उठाए गए कदम के जरिए देश की अर्थव्यवस्था के बड़े हिस्से पर सेना के नियंत्रण को निशाना बनाया गया है। ये समूह जुंटा के लिए ‘जीवन रेखा’ जैसे हैं।

म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के दमन के बाद बाद भी शुक्रवार को शहरों और कस्बों में प्रदर्शन जारी रहा। सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के दौरान लोगों के हताहत होने की खबरें भी सामने आई हैं लेकिन तत्काल अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब