लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में जंजीरों से बांधकर कर रहे थे यौन उत्पीड़न, 300 से अधिक बच्चे ‘यातना गृह’ से मुक्त

By भाषा | Updated: October 15, 2019 13:59 IST

अमानवीय व्यवहार की वजह से कुछ छात्र रविवार को निकल भागे और विरोध किया। लगभग 60 छात्र वहीं रह गए।” बुबा ने बताया कि इस स्कूल की स्थापना 78 वर्षीय उलेमा बेलो माय अल्माजीराई ने 40 साल पहले की थी। बाद में उन्होंने स्कूल का प्रबंधन अपने बेटे को सौंप दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस स्कूल में बच्चों को उनके माता-पिता कुरान सीखने और नशामुक्ति के लिए भेजते थे। दौरा राजधानी से 70 किमी दूर और नाइजर की सीमा के पास स्थित है।

उत्तरी नाइजीरिया में पुलिस ने छापेमारी की और एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में बंधक बना कर यौन उत्पीड़न का सामना रहे 300 से अधिक बच्चों को मुक्त कराया।

एक महीने में छापेमारी कर 300 से अधिक बच्चों को ऐसे संस्थान से मुक्त कराने की यह दूसरी घटना है। कैटसिना राज्य के दौरा क्षेत्र में रविवार को कुछ छात्र छात्रावास से भाग कर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने स्कूल में छापा मारकर छात्रों को मुक्त कराया।

कैटसिना पुलिस प्रमुख सानुसी बुबा ने पत्रकारों को बताया कि छात्रों को बंधक बना कर उत्पीड़ित किया जाता था। इन छात्रों को जंजीरों से बांध कर रखा गया था। उन्होंने बताया, “हमें जानकारी मिली कि यहां 300 से अधिक छात्र हैं जिन्हें कई प्रकार से यातनाएं दी जा रही थी।

अमानवीय व्यवहार की वजह से कुछ छात्र रविवार को निकल भागे और विरोध किया। लगभग 60 छात्र वहीं रह गए।” बुबा ने बताया कि इस स्कूल की स्थापना 78 वर्षीय उलेमा बेलो माय अल्माजीराई ने 40 साल पहले की थी। बाद में उन्होंने स्कूल का प्रबंधन अपने बेटे को सौंप दिया।

इस स्कूल में बच्चों को उनके माता-पिता कुरान सीखने और नशामुक्ति के लिए भेजते थे। दौरा राजधानी से 70 किमी दूर और नाइजर की सीमा के पास स्थित है। बुबा के बताया कि छात्रों को अमानवीय ढंग से रखा जाता था। कुछ छात्रों ने खुलासा किया कि उनके शिक्षक उनका यौन उत्पीड़न भी करते थे।

पुलिस ने छात्रों को उनके घर पहुंचाने का आश्वासन दिया है। पिछले महीने पुलिस ने एक ऐसे ही स्कूल से, इसी तरह के उत्पीड़न का सामना कर रहे 300 से अधिक छात्रों को मुक्त कराया था। उत्तरी नाइजीरिया में नशीली दवाओं के उपयोग और पुनर्वास सुविधाओं की कमी के कारण माता-पिता अपने बच्चों को अनौपचारिक सुधारवादी इस्लामी स्कूलों में भेजते हैं। छात्रों को अक्सर ऐसे स्कूलों में उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक