लाइव न्यूज़ :

मलेशिया ट्रेन हादसे में 200 से ज्यादा लोग घायल

By भाषा | Updated: May 25, 2021 10:33 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 25 मई (एपी) मलेशिया के कुआलालंपुर में एक सुरंग के भीतर दो लाइट रेल ट्रेनों (मेट्रो एवं ट्राम की विशेषता वाली ट्रेन) के बीच हुई टक्कर में 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा 23 साल पुरानी मेट्रो प्रणाली का सबसे बड़ा हादसा है।

सोमवार रात हुई टक्कर की सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ यात्री दिख रहे हैं और चारों तरफ शीशे टूट कर बिखरे हुए हैं।

परिवहन मंत्री वी का सियोंग ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मेट्रो ट्रेन देश के सबसे ऊंचे ट्विन टावरों में से एक पेट्रोनास टॉवर्स के पास सुरंग के भीतर परीक्षण के लिए चलाई गई खाली गाड़ी से टकरा गई। ट्रेन में 213 यात्री सवार थे।

उन्होंने कहा, “एक गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी और दूसरी गाड़ी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जब यह टक्कर हुई। भीषण झटका लगने की वजह से कुछ यात्री अपनी सीट से बाहर गिर गए।’’

संघीय क्षेत्र मंत्री अन्नुआर मूसा ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि तीन यात्रियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं 40 से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और अन्य 160 को मामूली चोटें आई हैं।

प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने हादसे की संपूर्ण जांच कराने को कहा है।

पुलिस ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि ट्रेनों के परिचालन नियंत्रण केंद्र से कुछ गलत सूचना दी गई। खाली गाड़ी को एक चालक चला रहा था लेकिन यात्रियों वाली ट्रेन पूर्णत: स्वसंचालित थी और उसका नियंत्रण परिचालन केंद्र कर रहा था।

दुर्घटना से कुआलालंपुर और आस-पास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली तीन लाइट रेल लाइनों में से एक प्रभावित हुई है। सरकारी स्वामित्व वाली मेट्रो प्रणाली की मालिक कंपनी प्रसारण मलेशिया बेरहद ने कहा कि ट्रेन सेवाएं मंगलवार से फिर से शुरू हो गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक