लाइव न्यूज़ :

ओसाका में एक इमारत में आग लगने से 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

By भाषा | Updated: December 17, 2021 15:42 IST

Open in App

तोक्यो, 17 दिसंबर (एपी) पश्चिमी जापान के ओसाका शहर में एक इमारत में आग लगने से 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अभी इसे आगजनी का मामला मानकर जांच कर रही है।

ओसाका शहर के दमकल विभाग के अधिकारी अकीरा किशिमोतो ने बताया कि बाजार में आठ मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई। घटना में 27 लोगों को दिल को दौरा पड़ गया और एक महिलाा झुलस गई। महिला होश में थी और उसे छठी मंजिल पर एक खिड़की से एक ‘हवाई’ (एरियल) सीढ़ी से नीचे लाया गया और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जापान के प्रसारक एनएचके ने बताया कि 19 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और तीन अन्य को बचा लिया गया। जापान के अधिकारियों ने हालांकि इन खबरों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

जापान में किसी की मौत की आधिकारिक घोषणा अस्तपाल में मौत की पुष्टि होने और अन्य प्रक्रियांए पूरी होने तक नहीं की जाती।

पीड़ितों को जिन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, उनमें से एक के चिकित्सक ने बताया कि ऐसा लगता है कि कई लोगों की मौत सांस लेते समय ‘कार्बन मोनोऑक्साइड’ शरीर में जाने से हुई, क्योंकि शरीर पर झुलसने या चोट के ज्यादा निशान नहीं है।

प्रमुख मंत्रिमंडल सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने कहा, ‘‘ कई लोग मारे गए हैं या उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है।’’ उन्होंने भी मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की।

ओसाका के गवर्नर हिरोफ़ुमि योशिमुरा ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। ओसाका पुलिस ने अभी इसे आगजनी का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है।

एनएचके की खबर के अनुसार, अन्य मंजिलों पर मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग की 70 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने में छह घंटे से अधिक समय लग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना