लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में तीन हफ्तों में कोविड-19 टीके की 20 लाख से अधिक बूस्टर खुराक दी गई

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:08 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ अक्टूबर ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा ने शनिवार को कहा कि तीन हफ्तों में कोविड-19 टीके की 20 लाख से अधिक बूस्टर खुराक दी गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने कहा कि सर्दी के मौसम से पहले अधिक जोखिम वाले लोग बूस्टर खुराक लेने आगे आए हैं और अब तक कुल 20 लाख 80 हजार लोगों को खुराक दी जा चुकी है।

वर्तमान में इंग्लैंड में कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों, बीमारी से ग्रस्त और 50 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग समेत करीब 40 लाख लोग बूस्टर खुराक लेने के लिए योग्य हैं।

एनएचएस इंग्लैंड के मुख्य नर्सिंग अधिकारी रुथ मे ने कहा, '' यह देखकर खुशी हुई कि बूस्टर अभियान के तीन सप्ताह के भीतर 20 लाख से अधिक लोग टीके की बूस्टर खुराक लेने के लिए आगे आए हैं।''

एनएचएस ने 16 सितंबर को बूस्टर अभियान की शुरुआत की थी और इसने 40 लाख से अधिक लोगों को यह खुराक लेने के लिए संदेश भेजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें