लाइव न्यूज़ :

फ्रांस जा रहे 1500 से अधिक ट्रक अब भी इंग्लैंड में अटके

By भाषा | Updated: December 22, 2020 17:20 IST

Open in App

लंदन, 22 दिसम्बर (एपी) कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) को फैलने से रोकने के लिए लगे यात्रा प्रतिबंध को जल्द ना हटाए जाने पर ब्रिटेन में खाद्य सामग्री की कमी होने की आशंकाओं के बीच मंगलवार की सुबह फ्रांस जा रहे 1500 से अधिक ट्रक अब भी इंग्लैंड में फंसे हैं।

कई देशों ने हाल ही में ब्रिटेन पर कड़े यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं.... कनाडा से लेकर भारत तक ने ब्रिटन आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिलहाल निलंबित कर दिया है। वहीं फ्रांस ने रविवार देर रात से 48 घंटे के लिए ब्रिटेन से आने वाले ट्रकों पर प्रतिबंध लगा दिया था, ताकि उस समय में वायरस के नए प्रकार का आकलन किया जा सके।

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने ‘बीबीसी रेडियो’ से कहा कि ब्रिटिश सरकार, फ्रांस से ‘‘लगातार बातचीत’’ कर रही है, ताकि माल ढुलाई को जल्द बहाल करने का समाधान खोजा जा सके। इस बीच इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्वी काउंटी केंट में ट्रकों की लंबी कतार लग गई हैं।

पटेल ने बताया कि पोर्ट ऑफ डोवर में 650 वाहन खड़े हैं और अन्य 873 को मेन्स्टन हवाई अड्डे के पास जाने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसे बहाल करना दोनों देशों के हित में हैं और इनमें यूरोपीय परिवहन व्यवसायी भी हैं, जो अब अपने घर जाना चाहते हैं।’’

इस बीच, जर्मनी की दवा कम्पनी ‘बायोएनटेक’ ने भरोसा जताया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उसका टीका नए स्वरूप के खिलाफ भी असरदार है, लेकिन पूरी तरह सुनिश्चित होने के लिए आगे और अध्ययन की जरूरत है।

हालिया हफ्ते में ब्रिटेन के लंदन और दक्षिणी इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पता लगने के बाद दुनिया में चिंताएं बढ़ गयी हैं। अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं कि यह नया स्वरूप ज्यादा घातक है।

‘बायोएनटेक’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उगुर साहीन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘इस समय हमें यह नहीं पता कि हमारा टीका नए स्वरूप के खिलाफ सुरक्षा मुहैया कराने में सक्षम है या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर इसकी पूरी संभावना है कि यह टीका वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ भी प्रतिरक्षा तैयार करने का काम करेगा।’’

साहीन ने कहा कि ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप पर प्रोटीन अंश 99 प्रतिशत तक मौजूदा ‘स्ट्रेन’ के समान ही हैं इसलिए वैज्ञानिक आधार पर बायोएनटेक आश्वस्त है कि टीका प्रभावी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?