लाइव न्यूज़ :

लंदन में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 150 से अधिक लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 29, 2020 09:10 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 29 नवंबर मध्य लंदन में लॉकडाउन के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने 155 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोविड-19 महामारी के बीच लोगों को एकत्र होने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने संबंधी नियमों का उल्लंघन करने, एक पुलिस अधिकारी से मारपीट करने तथा मादक पदार्थ रखने जैसे आरोप हैं।

कोविड-19 के मद्देनजर घर पर रहने जैसे नियमों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समूह ‘सेव अवर राइट्स यूके’ ने कहा कि शनिवार को उसकी ओर से लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 31 अक्टूबर को इंग्लैंड में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा की थी जो पांच नवंबर से शुरू हुआ तथा दो दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन के तहत लगी पाबंदियों में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर रोक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल