लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके की 11 करोड़ से अधिक खुराक लगभग 60 देशों को भेजी है: अमेरिका

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:57 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अगस्त (एपी) अमेरिका ने मंगलवार को बताया कि उसने अफगानिस्तान से लेकर जाम्बिया तक 60 से अधिक देशों को कोविड-19 टीकों की 11 करोड़ से अधिक खुराकें भेजी है।

यह जानकारी अमेरिका में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच दी गई है, जहां वायरस के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप का अधिक प्रभाव है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने वादा किया है कि अमेरिका दुनिया के लिए ‘‘टीकों का शस्त्रागार’’ होगा। अमेरिका ने कोवैक्स नामक एक वैश्विक टीका कार्यक्रम के माध्यम से बड़े पैमाने पर टीकों को दान किया है।

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका अगस्त के अंत में फाइजर टीके की 5,00,000 खुराक भेजना शुरू करेगा जो उसने जून 2022 तक 100 कम आय वाले देशों को देने का वादा किया है।

बाइडन ने जून के अंत तक विदेशों में आठ करोड़ से अधिक खुराक भेजने का वादा किया था, लेकिन प्राप्तकर्ता देशों में रसद और नियामक बाधाओं के कारण वह केवल इसका हिस्सा ही भेज पाने में सक्षम हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला