लाइव न्यूज़ :

दक्षिण मेडागास्कर में 11 लाख से अधिक लोगों को तत्काल खाद्य सहायता की जरूरत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:43 IST

Open in App

अंतानानारिवो (मेडागास्कर), 12 नवंबर (एपी) चार साल से सूखे से त्रस्त दक्षिण मेडागास्कर में रहने वाले 11 लाख से अधिक लोगों को तत्काल खाद्य सहायता की जरूरत है। विशेषज्ञों ने इस आवश्यकता के प्रति आगाह किया है।

सरकार और अन्य मानवीय सहायता एजेंसियों के साथ काम कर रहे विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के अनुसार करीब सात लाख लोगों को खाद्य सहायता मिल रही है और तत्काल सहायता बढ़ाना जरूरी है।

पूर्व अफ्रीकी देश मेडागास्कर में डब्ल्यूएफपी के प्रवक्ता एलिस रहमॉन ने कहा, ‘‘खेती हो नहीं पा रही और लोगों के पास उगाने के लिए कुछ नहीं है।’’

एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार मेडागास्कर के गहरे दक्षिणी क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे रहती है।

मेडागास्कर में यूनिसेफ उप प्रतिनिधि ज्यां-बेनोई मन्हेस ने ‘एपी’ को बताया कि सभी सहायता एजेंसियां इस आपदा को भुखमरी बनने से रोकने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालात बिगड़ रहे हैं और हमें संसाधन बढ़ाने की जरूरत है। आप इस बात से समझ सकते हैं कि जुलाई और अगस्त के महीनों में 14,000 बच्चों का गंभीर कुपोषण के लिए उपचार किया गया। सामान्य रूप से इतने लोगों का हम एक साल में उपचार करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला