अमेरिका में कोविड-19 के हर दिन 1,00,000 से ज्यादा आ रहे हैं मामले

By भाषा | Updated: August 7, 2021 12:17 IST2021-08-07T12:17:38+5:302021-08-07T12:17:38+5:30

More than 100,000 cases of Kovid-19 are coming every day in America | अमेरिका में कोविड-19 के हर दिन 1,00,000 से ज्यादा आ रहे हैं मामले

अमेरिका में कोविड-19 के हर दिन 1,00,000 से ज्यादा आ रहे हैं मामले

बाल्टीमोर, सात अगस्त (एपी) अमेरिका में हर दिन कोविड-19 के औसतन 1,00,0000 नए मामले आ रहे हैं, जो सर्दियों में चरम पर पहुंचे मामलों से अधिक हैं।

अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के कारण पिछले महीने संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अत्यधिक बढ़ गयी। देश में जून के अंत से ही हर दिन औसतन 11,000 मामले आ रहे है। अब यह संख्या 1,07,143 है।

यह वायरस उन लोगों में तेजी से फैल रहा है जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। फ्लोरिडा, लुइसियाना और मिसीसिप्पी में अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। अमेरिका में पहली बार नवंबर में संक्रमण के औसत मामले 1,00,000 के पार गए थे और जनवरी की शुरुआत तक करीब 2,50,000 पर पहुंच गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 100,000 cases of Kovid-19 are coming every day in America

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे