लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के एक दिन में 10,000 से अधिक नए मामले

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:07 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के एक दिन में 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जोकि अब तक इस स्वरूप के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 90,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को ओमीक्रोन स्वरूप के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है जोकि शुक्रवार को इस स्वरूप के सामने आए 3,201 मामलों से तीन गुना से अधिक संख्या है। इसके साथ ही ब्रिटेन में अब तक ओमीक्रोन के कुल 24,968 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,418 नए मामले सामने आए ,जबकि 125 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया। वहीं, देश में वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित सात मरीजों की मौत हो चुकी है।

ओमीक्रोन के मामलों की बढ़ती संख्या के चलते सरकार द्वारा सख्त लॉकडाउन नियमों को लागू करने की योजना संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, '' हमने पूर्व में देखा है कि सरकार ने किस तरह महामारी का मुकाबला किया है। हम जो भी जरूरी होगा, वो करेंगे। हालांकि, सरकार कोई भी कदम आंकड़ों पर आधारित होगा। हम आंकड़ों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इस पर वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, '' हमने पिछले कुछ दिनों में ओमीक्रोन के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी है, जिसे लेकर मैं भयभीत हूं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल