लाइव न्यूज़ :

भारत से 100 से अधिक सिख श्रद्धालु बृहस्पतिवार को करतारपुर गुरुद्वारा साहिब आएंगे

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:48 IST

Open in App

लाहौर, 18 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित भारत के 100 से अधिक सिख श्रद्धालु बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तीन दिन के लिए करतारपुर गलियारा खोला गया है, जिसके दर्शन करने जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण यह करीब 20 महीने से बंद था।

करतारपुर गलियारा, पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ता है।

भारत से 28 सिखों का पहला जत्था बुधवार को वीजा-मुक्त गलियारे से पाकिस्तान में पवित्र गुरुद्वारा करतारपुर साहिब पहुंचा था। इसी तरह 2500 से अधिक भारतीय सिख वाघा बॉर्डर से यहां पहुंचे।

करतारपुर परियोजना प्रबंधन इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद लतीफ ने कहा, ‘‘भारत के पंजाब के मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बृहस्पतिवार को दरबार साहिब आएंगे।’’

लतीफ ने समाचार पत्र ‘डॉन’ से कहा कि बृहस्पतिवार को 100 भारतीय श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

दरबार साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताये थे। गुरुनानक जयंती पर गुरु पर्व 19 नवंबर को मनाया जाएगा।

वाघा बॉर्डर से बुधवार तक, 2500 से अधिक भारतीय सिख यहां पहुंचे।

‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने ‘डॉन’ को बताया कि तीर्थयात्री यहां पहुंचने के तुरंत बाद ही गुरुद्वारा जन्म स्थान में शुक्रवार को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ननकाना साहिब रवाना हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अन्य जगहों से करतारपुर साहिब आने वाले सभी सिखों को यात्रा के दौरान उचित सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।’’

गौरतलब है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते करतारपुर साहिब के लिए तीर्थयात्रा मार्च 2020 में स्थगित कर दी गई थी।

भारत सरकार ने बुधवार को अपनी ओर से करतारपुर साहिब गलियारा फिर से खोल दिया था। भारत ने 24 अक्टूबर, 2019 को पाकिस्तान के साथ करतारपुर गलियारा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना