लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर संरा के विशेष सत्र को 100 से अधिक नेता करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: December 3, 2020 09:52 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, तीन दिसम्बर (एपी) विश्व के कम से कम 100 नेता और अनेक मंत्री बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के कोविड-19 पर विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

इसमें वैश्विक महामारी के प्रभाव और वैश्विक स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की जाएगी, जिससे दुनियाभर में अभी तक 15 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोज़किर ने बुधवार को कहा, ‘‘यह कोविड-19 को मात देने के लिए हमें एक एतिहासिक क्षण प्रदान करेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई टीकों को मंजूरी मिलने की खबरों और विश्व में इससे निपटने के लिए खरबों डॉलर खर्च किए जाने के बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के पास स्थिति बेहतर करने का एक अनूठा मौका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व नेतृत्व के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर देख रहा है। यह बहुपक्षवाद की परीक्षा है।’’

दो दिवसीय इस विशेष सत्र में बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और बोज़किर के भाषण के बाद करीब 140 से अधिक देशों के नेता तथा मंत्री सत्र को संबोधित करेंगे।

सत्र को संबोधित करने वालों की सूची में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और यूरोपीय संघ के प्रमुख चार्ल्स माइकल का नाम शामिल है।

अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री एलेक्स एज़र इस उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे।

शुक्रवार को ऑनलाइन तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला का पहले से रिकॉर्ड किया गया संबोधन चार दिसम्बर को इस सत्र में चलाया जाएगा।

‘बायोटेक’ के सह-संस्थापक यूगुर साहिन और ओज़ेल ट्यूरसी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में टीका विकसित कर रहे दल की प्रमुख सारा गिल्बर्ट और जीएवीआई (वैक्सीन गठबंधन) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेथ बर्कले भी विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव गुतारेस सभी देशों और हर जगह के लोगों की जरूरत पर ध्यान केंद्रित करेंगे ताकि सभी तक टीका पहुंच पाए।

दुजारिक ने कहा, ‘‘ टीके को एक ‘वैश्विक जन सम्पत्ति’ समझा जाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र माहासचिव के भाषण का यही आधार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा