लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में टीकाकरण की दर बढ़ने से अधिक राज्य और शहर दे रहे हैं पाबंदियों में ढील

By भाषा | Updated: May 30, 2021 10:30 IST

Open in App

प्रॉविडेंस,30 मई (एपी) अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने और लोगों को संक्रमण रोधी टीके लगने की दर बढ़ने के साथ ही अधिक राज्य और शहर पाबंदियों में ढील दे रहे हैं।

मैसाच्युसेट्स ने शनिवार को मास्क पहनने की आनिवार्यता को समाप्त कर दिया। इससे एक दिन पहले न्यू जर्सी ने भी संक्रमण के कारण लगाई गई पाबंदियां समाप्त कर दीं। न्यूयॉर्क और शिकागो शहर में अधिकारियों ने समुद्र तटों को लोगों के लिए खोल दिया, हालांकि तेज हवाओं और मौसम ठंडा होने के कारण लोगों ने इन स्थानों से दूरी ही बनाए रखी।

शिकागो के मेयर लोरी लाइटफुट ने एक वीडियो संदेश में कहा,‘‘ फिर से स्वागत है शिकागो। लेकफ्रंट अब खुल गया है।’’

शिकागो में एक माह तक बंद रहने के बाद खुदरा स्टोर, रेस्तरां, नौकाविहार और क्रूज को फिर से शुरू कर दिया गया है।

इलिनॉय राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को संक्रमण के 802 नए मामलों की पुष्टि की, जो पिछले छह माह में एक दिन में दूसरी बार सबसे कम संख्या है।

हालात में सुधार और लंबे सप्ताहांत के चलते लोगों के खरीदारी करने और इससे कारोबार के गति पकड़े की उम्मीद है। मिनिसोटा राज्य ने संक्रमण के कारण राज्य भर के बार और रेस्तराओं में लगाई गई पाबंदियों को शुक्रवार को हटा लिया।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्रों के प्राप्त आंकडों के अनुसार देश की करीब 50 प्रतिशत आबादी को संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक लग चुकी है और करीब 40 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

मेसाच्युसेट्स के गवर्नर चार्ली बाकेर ने शनिवार को मास्क लगाने की शर्त को समाप्त कर दिया, लेकिल कुछ स्थानों जिनमें सार्वजनिक परिवहन शामिल हैं, में चेहरा ढका होना अब भी अनिवार्य है।

वर्जीनिया राज्य ने भी सामाजिक दूरी और किसी भी स्थान पर लोगों के सीमित संख्या में एकत्र होने वाले नियम में थोड़ी ढील दी है। राष्ट्रपति जो बाइडन देश में सुधर रहे हालात के बीच उत्तरी वर्जीनिया के रॉक क्लाइंबिंग जिम पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें