लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है: फाउची

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो अगस्त (एपी) अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा. एंथनी फाउची ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अधिक ‘‘दर्द और पीड़ा’’ का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे है। साथ ही उन्होंने उन नागरिकों से टीका लगवाने का अनुरोध किया जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है।

फाउची ने कहा कि उन्हें अमेरिका में अतिरिक्त लॉकडाउन की उम्मीद नहीं है क्योंकि पिछली सर्दियों की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पर्याप्त लोगों को टीका लगाया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी ‘‘महामारी को खत्म’’ करने के लिए पर्याप्त टीकाकरण नहीं हुआ है।

फाउची ने रविवार को एबीसी के ‘‘दिस वीक’’ पर कहा, ‘‘मुझे विश्वास है, अतिरिक्त लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन हम भविष्य में कुछ दर्द और पीड़ा देख रहे हैं क्योंकि हम मामलों को बढ़ते हुए देख रहे हैं, यही कारण है कि हम बार-बार कहते रहते हैं कि इसका समाधान टीकाकरण है।’’

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के 30 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक नए मामले 16 जुलाई को 30,887 से बढ़कर 30 जुलाई को 77,827 हो गये और इसी अवधि में मृतकों की संख्या भी बढ़ी है जो 16 जुलाई को 253 से बढ़कर 30 जुलाई को 358 हो गई।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) के आंकड़े के अनुसार, वर्तमान में 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 58 प्रतिशत अमेरिकियों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

सीडीसी ने टीकाकरण के बाजवूद देशभर के स्कूलों में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और आगंतुकों के लिए मास्क पहनने की भी सिफारिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात