लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अगले हफ्ते और अफगान शरणार्थी आ सकते हैं

By भाषा | Updated: October 1, 2021 11:09 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक अक्टूबर (एपी) अमेरिकी सेना उम्मीद कर रही है कि अगले सप्ताह और अधिक अफगानों का यहां पहुंचना शुरू हो जाएगा, क्योंकि यूरोप और पश्चिम एशिया में हजारों लोगों को खसरे के टीके लगाने के लिए तय किया गया तीन हफ्ते का समय अब समाप्त हो रहा है।

अमेरिकी उत्तरी कमान के प्रमुख जनरल ग्लेन वैनहर्क ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि विदेशों में लगभग 14,000 अफगान हैं, जिनके अमेरिका आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में आठ अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों में लगभग 53,000 अफगान हैं, जिसकी कुल क्षमता 64,000 है।

वैनहर्क ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि निकट भविष्य में यहां उड़ानें शुरू होंगी। अगले हफ्ते हमें कुछ देखने को मिल सकता है’’ क्योंकि 21 दिन की टीकाकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

वैनहर्क ने कहा कि अमेरिकी ठिकानों पर 4,000 शरणार्थी हैं, जिन्होंने अपनी चिकित्सा और अन्य जांच प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और उन्हें अमेरिका में आने और फिर से बसने के लिए मंजूरी दे दी गई है। जैसे ही वे अपने नए घरों में आना शुरू करेंगे, इससे विदेशों से आने वालों के लिए ठिकानों पर जगह खाली हो जाएगी।

उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए आउटपुट पर भरोसा कर रहे हैं कि हमारे पास इस तरह से आने वाले अतिरिक्त शेष अफगानों के लिए पर्याप्त क्षमता होगी। इसके अतिरिक्त 2,400 अफगानों ने पहले ही स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है और पहले ही अपने नए घरों में चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब