लाइव न्यूज़ :

मून: दक्षिण कोरिया, जापान को भविष्य में संबंधों में और सुधार करना चाहिए

By भाषा | Updated: March 1, 2021 12:33 IST

Open in App

सियोल, एक मार्च (एपी) दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई इन ने सोमवार को कहा कि पुरानी शिकायतों की कड़वाहट से आगे बढ़ते हुए उनकी सरकार जापान के साथ संबंधों में सुधार के लिए वार्ता की इच्छुक है और अनसुलझे मुद्दों को “भविष्योन्मुखी” संबंधों की राह का रोड़ा नहीं बनने देना चाहिए।

जापान के औपनिवेशिक शासन के खिलाफ 1919 के कोरियाई विद्रोह की वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में मून ने कहा, “ऐसा वक्त आया है जब पिछले मुद्दों को भविष्य के मुद्दों से अलग नहीं किया जा सकता और वे एक दूसरे से गुथे हुए होते हैं। इससे अग्रोन्मुखी विकास बाधित होता है।”

उन्होंने कहा, “कोरियाई सरकार हमेशा जापान की सरकार के साथ बैठकर बातचीत के लिये तैयार है।”

दक्षिण कोरिया और जापान के बीच रिश्तों में 2019 में कड़वाहट उस समय चरम पर पहुंच गई थी जब दक्षिण कोरिया की अदालत ने एक फैसले में जापानी कंपनियों को उन कोरियाई लोगों को क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया था जिनसे द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उनके कारखानों में जबरन काम कराया गया था। इस फैसले से तनाव बढ़ा ही था कि जापान ने भी रसायनों पर निर्यात नियंत्रण लागू कर दक्षिण कोरिया के ‘सेमीकंडक्टर’ उद्योग के लिये हालात मुश्किल बना दिये।

दोनों देशों के संबंधों में तनाव का एक और मुद्दा कोरियाई महिलाओं को युद्ध के दौरान जापानी सेना के लिये यौन दासियों के तौर पर इस्तेमाल करने का भी है।

जापान हालांकि जोर देता रहा है कि युद्ध संबंधी मुआवजों से जुड़े सभी मामलों को 1965 की एक संधि के तहत सुलझाया जा चुका है और दक्षिण कोरिया के साथ रिश्ते सामान्य हो गए थे। उसने हालांकि दक्षिण कोरियाई अदालत के आदेश पर भी नाराजगी व्यक्त की थी।

मून ने कहा कि सियोल जापानी युद्ध के दौरान ज्यादतियों के शिकार कोरियाई पीड़ितों का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने हालांकि इसबात पर भी जोर दिया कि देशों को “पिछली बातों को आगे की राह का रोड़ा नहीं बनने देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला