दक्षिण कैरोलिना में स्मारक को विरूपित किया गया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:24 IST2021-09-13T21:24:43+5:302021-09-13T21:24:43+5:30

Monument defaced in South Carolina | दक्षिण कैरोलिना में स्मारक को विरूपित किया गया

दक्षिण कैरोलिना में स्मारक को विरूपित किया गया

ग्रीनविले (अमेरिका), 13 सितंबर (एपी) अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के सम्मान में दक्षिण कैरोलिना राज्य में बनाए गए ग्रेनाइट के एक बड़े स्मारक को कुछ लोगों ने विरूपित कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने उस पर दो जगह ‘तालिबान’ लिख दिया है।

‘अपस्टेट ग्रेनाइट सॉल्यूशन’ के संस्थापक और सीईओ पॉल निकोल्स ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को इस घटना की जांच करने के लिए बुलाया गया और स्मारक पर स्प्रे रंग से लिखी गई चीज़ों को बाद में साफ कर दिया गया।

उनकी कंपनी ने अमेरिका पर हमले की 20वीं वर्षगांठ के स्मरण में इस स्मारक का निर्माण किया है जिसके आसपास 1,000 अमेरिकी झंडे लगे हैं।

निकोल्स ने कहा कि शनिवार शाम को सैकड़ों लोग इस स्मारक पर आए थे।

गौरतलब है कि अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को आतंकवादियो ने हमला किया था जिसमें हजारों लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Monument defaced in South Carolina

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे