लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में मानसून की बारिश से और बिगड़ सकती है स्थिति

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:22 IST

Open in App

बैंकॉक, 27 सितंबर (एपी) थाईलैंड में लगभग एक तिहाई हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है और मानसून की बारिश के कारण हालात और बिगड़ सकते हैं। नुकसान से बचने के लिए ‘बाढ़ द्वारों’ और ‘पंपिंग स्टेशन’ का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आपदा निवारण एवं शमन विभाग ने बताया कि सप्ताहांत में आए एक उष्णकटिबंधीय तूफान से अचानक यहां बाढ़ आ गई। बाढ़ से 58,977 परिवार प्रभावित हुए हैं।

विभाग के महानिदेशक बोंथम लेर्टसुकेकेसम ने पत्रकारों को बताया कि बैंकॉक और पुरानी राजधानी अयुत्थाया सहित चाओ फ्राया नदी के किनारे बसे 12 प्रांतों को बाढ़ के लिए तैयार रहना चाहिए। अगले कुछ दिनों में चाओ फ्राया बांध में जल स्तर 30 सेंटीमीटर बढ़कर एक मीटर (1-3 फुट) हो जाएगा।

बैंकॉक में गवर्नर अस्विन क्वानमुआंग ने फेसबुक पर कहा कि बैंकॉक में स्थिति अभी गंभीर नहीं है और शहर ‘बाढ़ द्वारों’ और ‘पंपिंग स्टेशन’ का इस्तेमाल सावधानी से कर रहा है।

प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा और मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से सुखोथाई प्रांत में रविवार को मुलाकात की थी।

थाईलैंड में उष्णकटिबंधीय जलवायु है और यहां अक्सर बाढ़ आती है, जिससे जुलाई से अक्टूबर तक मानसून के मौसम में लाखों डॉलर का नुकसान भी होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा