लाइव न्यूज़ :

रसायनों के संपर्क में आए शिक्षकों को 18.5 करोड़ डॉलर की क्षतिपूर्ति दे ‘मोनसेंटो’ : अदालत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 12:21 IST

Open in App

सिएटल (अमेरिका), 29 जुलाई (एपी) ‘फ्लोरोसेंट लाइट’ के जरिए घातक रसायन के सम्पर्क में आने पर रासायनिक कंपनी ‘मोनसेंटो’ पर मुकदमा दर्ज करने वाले वाशिंगटन के तीन स्कूली शिक्षकों को 18.5 करोड़ डॉलर की क्षतिपूर्ति देने का अदालत ने आदेश दिया है।

शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाली विधिक फर्म ‘फ्राइडमैन रूबिन’ ने बताया कि मंगलवार को किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट की जूरी ने यह फैसला सुनाया।

वाशिंगटन के मुनरो में ‘स्काई वैली एजुकेशन सेंटर’ में काम करने वाले शिक्षकों ने कहा था कि स्कूल में ‘फ्लोरोसेंट लाइटिंग’ के जरिए पॉलीक्लोरिनेटेड बाइफिनाइल या पीसीबी के सम्पर्क में आने से उनके मस्तिष्क को क्षति पहुंची है। शिक्षकों के वकील रिक फ्राइडमैन ने एक बयान में कहा, ‘‘ मोनसेंटा की जवाबदेही तय करने के लिए यह एक बड़ा कदम है।’’

कंपनी की ओर से कहा गया कि वह फैसले से सहमत नहीं है और इसके खिलाफ अपील कर सकती है।

पीसीबी का इस्तेमाल कंपनी द्वारा कूलेंट और ल्यूब्रिकेंट्स के रूप में इलेक्ट्रिक उपकरणों में किया जाता था लेकिन 1979 में इस रसायन के सेहत पर दुष्प्रभाव की आशंका से रोक लगा दी गई थी। हालांकि 2019 में एसोसिएटेड प्रेस की जांच में पता चला कि स्कूलों, डे-केयर सेंटरों में पीसीबी वाले फ्लोरोसेंट लाइट के उपकरणों का इस्तेमाल जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल