लाइव न्यूज़ :

मोनिका कपिल मोहता स्विट्जरलैंड में होंगी भारत की नई राजदूत

By अनुराग आनंद | Updated: June 8, 2020 16:01 IST

आईएफएस अधिकारी मोनिका कपिल मोहता वर्तमान में स्वीडन की राजदूत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोनिका कपिल मोहता को जुलाई 2011 से जनवरी 2015 तक पोलैंड और लिथुआनिया में राजदूत रही थीं।इससे पहले वरिष्ठ राजनयिक स्मिता पुरुषोत्तम को स्विट्जरलैंड में भारत की राजदूत थीं।भारत के लिए स्विट्जरलैंड के साथ बेहतर रिश्ते बनाए रखने के काफी अहम मायने हैं।

नई दिल्ली: वरिष्ठ राजनयिक मोनिका कपिल मोहता को स्विट्जरलैंड में भारत की नयी राजदूत नियुक्त की गइ हैं। मोनिका कपिल मोहता वर्तमान में स्वीडन में भारत की राजदूत हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगी। मोहता ने विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (दक्षिण) के रूप में कार्य किया है।

 1985 बैच की आईएफएस अधिकारी मोनिका कपिल मोहता वर्तमान में स्वीडन की राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगी। बता दें कि उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के साथ देश के संबंध को संभाला है। मोहता को ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कंबोडिया, पूर्वी तिमोर, फिजी, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और सभी प्रशांत द्वीप देशों से संबंधित सभी राजनीतिक और द्विपक्षीय मामलों की जिम्मेदारी दी गई थी। 

मोनिका कपिल मोहता को जुलाई 2011 से जनवरी 2015 तक पोलैंड और लिथुआनिया में भारत की राजदूत के रूप में मान्यता दी गई थी।

जानें इससे पहले स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत कौन थे-

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले वरिष्ठ राजनयिक स्मिता पुरुषोत्तम को स्विट्जरलैंड में भारत की राजदूत नियुक्त की गइ थीं। 1980 बैच की आईएफएस अधिकारी स्मिता इससे पहले वेनेजुएला की राजदूत थीं। विदेश मंत्रालय के आदेश पर स्मिता ने मई 2015 में कार्यभार संभाला था।

भारत व स्विट्जरलैंड के रिश्ते बेहद अहम-

भारत के लिए स्विट्जरलैंड के साथ बेहतर रिश्ते बनाए रखने के कई मायने हैं। आपको बता दें कि साल 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर हुई बातचीत का ही नतीजा था कि स्विस बैंक में मौजूद दर्जनों खाते के बारे में  स्विट्जरलैंड की सरकार ने डेटा भारत सरकार को सौंपी थी। ऐसे में स्विट्जरलैंड के साथ बेहतर रिश्ते को बनाए रखना बेहद अहम है। यही वजह है कि भारत ने एक अनुभवी अधिकारी के तौर पर मोनिका कपिल मोहता को स्विट्जरलैंड में बतौर राजदूत नियुक्त किया है। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला