लाइव न्यूज़ :

चीन को लगा झटका, भारत समर्थित मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने प्रचंड जीत के साथ की वापसी

By भाषा | Updated: April 7, 2019 16:06 IST

Open in App

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने निर्वासन से लौटने के केवल पांच महीने बाद चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करते हुए रविवार को सुधार करने और सरकारी भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद (51) ने राष्ट्रीय संसद के शीर्ष पद पर जबरदस्त वापसी की है। उनकी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने 87 सदस्यीय सदन में दो तिहाई बहुमत हासिल किया।

नशीद ने वादा किया कि वह उनकी पार्टी को मिले जनादेश का इस्तेमाल हिंद महासागर के इस द्वीप में स्थिरता और लोकतंत्र के नए युग की शुरुआत करने में करेंगे। उन्होंने रविवार को राजधानी माले में समर्थकों से कहा, ‘‘हमारा सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य सरकार में शांति लाना है।’’

नशीद के चिर प्रतिद्वंद्वी और निरंकुश पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन को पांच साल के कार्यकाल के बाद सत्ता से बेदखल होने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसके बाद शनिवार का चुनाव जनमत का पहला परीक्षण है।

यामीन धन शोधन और गबन के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने सितंबर के राष्ट्रपति चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल की थी जिसके बाद नशीद देश लौटे। यामीन ने नशीद को चुनाव लड़ने से रोक दिया था। भाषा गोला रंजन रंजन

टॅग्स :मालदीवइंडियाचीननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला