लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मोदी का क्रेजः अपने पीएम के स्वागत में तिरंगा लेकर होटल के बाहर जमा हो गए भारतीय

By भाषा | Updated: September 22, 2019 08:59 IST

अमेरिका में भारतीय दूत हर्षवर्धन श्रृंगला और भारत में अमेरिकी दूत केनेथ जस्टर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। हवाई अड्डे और होटल के प्रवेश द्वार पर लोग हाथों में भारत और अमेरिका का झंड़ा ले कर उनके स्वागत में खड़े दिखाई दिए।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने दोपहर यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया ‘हाउडी ह्यूस्टन’।लोग हाथों में भारत और अमेरिका का झंड़ा ले कर उनके स्वागत में खड़े दिखाई दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करने तथा अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे और उन्होंने यहीं के अंदाज में कहा ‘हाउडी ह्यूस्टन’। मोदी ने दोपहर यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया ‘हाउडी ह्यूस्टन’। साथ ही कहा, ‘‘ह्यूस्टन में दोपहर में मौसम अच्छा है। इस गतिशील और ऊर्जावान शहर में आज और कल अनेक कार्यक्रमों के प्रति आशान्वित हूं।’’

मोदी का दिन में समुदाय के नेताओं से और अग्रणी ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। अमेरिका में भारतीय दूत हर्षवर्धन श्रृंगला और भारत में अमेरिकी दूत केनेथ जस्टर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। हवाई अड्डे और होटल के प्रवेश द्वार पर लोग हाथों में भारत और अमेरिका का झंड़ा ले कर उनके स्वागत में खड़े दिखाई दिए।

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे और मोदी 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। ह्यूस्टन के बाद मोदी न्यूयार्क जाएंगे। मोदी मंगलवार को ट्रंप से न्यूयार्क में मिलेंगे। न्यूयार्क की बैठक में आगामी वर्षों के लिए दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय होने की संभावना है।

सांसद तुलसी गबार्ड ने ट्विटर पर मोदी का स्वागत करते हुए कहा,‘‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी अभी ह्यूस्टन पहुंचे हैं और हम उन्हें हैलो करने का इंतजार नहीं कर सकते। क्या आप तैयार हैं ह्यूस्टन?’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा