लाइव न्यूज़ :

मोदी, शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश के बीच नयी यात्री ट्रेन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: March 27, 2021 20:37 IST

Open in App

ढाका, 27 मार्च बांग्लादेश के ढाका और पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी को आपस में जोड़ने वाली एक नयी यात्री ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया।

यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच मैत्री एक्सप्रेस (ढाका-कोलकाता) और बंधन एक्सप्रेस (खुलना-कोलकाता) के बाद तीसरी यात्री ट्रेन है।

स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘बांग्लान्यूज24’ की खबर की खबर के मुताबिक यहां तेजगांव में प्रधानमंत्री कार्यालय में शाम छह बजकर 38 मिनट पर वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से मोदी एवं हसीना ने ‘मिताली एक्सप्रेस’ नामक इस नयी यात्री ट्रेन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

उसने कहा कि यह नयी अंतर-देशीय यात्री ट्रेन ‘बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जयंती और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की स्वर्ण जयंती के मौके पर शुरू की गयी।

यह ट्रेन सीमा पर बांग्लादेश में चिलहाटी स्टेशन के रास्ते ढाका छावनी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी । ढाका और चिलहाटी के बीच 453 किलोमीटर की दूरी है और चिलहाटी एवं न्यू जलपाईगुड़ी के बीच 71 किलोमीटर का फासला है।

विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने संवाददाताओं कहा कि जब स्थिति सामान्य हो जाएगी तब यह ट्रेन चलने लगेगी। फिलहाल दोनों देशो ने कोविड-19 महामारी के चलते रेलवे सेवाएं निलंबित कर रखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल