लाइव न्यूज़ :

मोदी ने श्रीलंका में चुनाव जीतने पर राजपक्षे को बधाई दी, भारत आने का दिया निमंत्रण

By भाषा | Updated: November 18, 2019 06:00 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कई ट्वीट कर बताया कि श्रीलंकाई नेता ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया तथा विकास एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ करीबी रूप से काम करने की इच्छा जतायी। मोदी ने राजपक्षे को भारत आने का निमंत्रण दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोटबाया राजपक्षे को फोन पर बधाई दीश्रीलंका में रविवार को घोषित हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में राजपक्षे ने जीत हासिल की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज करने के लिये गोटबाया राजपक्षे को फोन पर बधाई दी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। श्रीलंका में रविवार को घोषित हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में राजपक्षे ने जीत हासिल की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कई ट्वीट कर बताया कि श्रीलंकाई नेता ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया तथा विकास एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ करीबी रूप से काम करने की इच्छा जतायी। मोदी ने राजपक्षे को भारत आने का निमंत्रण दिया।

पीएमओ ने कहा, ‘‘निमंत्रण स्वीकार कर लिया गया।’’ भारत के लोगों और अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने विश्वास जताया कि राजपक्षे के सक्षम नेतृत्व में श्रीलंका के लोग शांति एवं समृद्धि के पथ पर और आगे बढ़ेंगे। इससे पहले मोदी ने टि्वटर पर श्रीलंका के नेता को बधाई देते हुए कहा था कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिये आपको बधाई गोटबाया। मैं, दोनों देशों और इनके नागरिकों के बीच घनिष्ठ तथा भाइचारे पूर्ण संबंधों को और अधिक मजबूत करने व क्षेत्र में शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिये आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।” 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला