लाइव न्यूज़ :

मोदी एक मजबूत स्थिति में अमेरिकी यात्रा पर आ रहे हैं : ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक

By भाषा | Updated: September 22, 2021 08:29 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 22 सितंबर अमेरिका में ‘इंडियास्पोरा’ के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत मजबूत स्थिति में है और भारतीय अर्थव्यवस्था ने भी गति पकड़ी है।

रंगास्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी एक मजबूत स्थिति में अमेरिका आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत, दुनिया में एक मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। कम्पनियां इसे न केवल एक निवेश गंतव्य के रूप में देख रही हैं, बल्कि बड़ी संख्या में भारतीय ‘स्टार्टअप’ अब ‘यूनिकॉर्न’ में बदल रहे हैं।

‘यूनिकॉर्न’ उन स्टार्टअप कम्पनी को कहा जाता है, जिसका मूल्य एक अरब डॉलर से अधिक हो।

रंगास्वामी ने कहा, ‘‘भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी आने लगी है। यह दो साल पहले की तुलना में काफी आगे है। भारत की आर्थिक ताकत अब सही रूप ले रही है।’’

उन्होंने कहा कि यह भारतीय उद्योगपतियों के लिए एक ‘‘ स्वर्णिम दशक होने वाला है।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक और ऐतिहासिक क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर आएंगे। उनके अमेरिकी कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रबल व्यक्तियों से मिलने की संभावना भी है।

दक्षिण एशियाई समुदाय के नेता अजय भूटारिया ने मोदी की यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक ‘‘बहुत महत्वपूर्ण कदम’ है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति तेजी से बदलने के कारण यह यात्रा और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

मोदी शनिवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे।

इस बीच, प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद रो खन्ना ने कहा कि मोदी की तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।

खन्ना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का स्वागत करता हूं और मानता हूं कि यह अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण होगी।’’

एक अन्य भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि मोदी के साथ बाइडन की बैठक निवेश, व्यापार सहित कई मुद्दों पर अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत करने और विस्तारित टीका उत्पादन तथा वितरण के माध्यम से वैश्विक महामारी का खात्मा करने के लिए एक साथ काम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा