लाइव न्यूज़ :

मॉडर्ना का टीका कोरोना वायरस के स्वरूप के खिलाफ ‘अत्यधिक प्रभावी’ : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 16, 2021 18:20 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 16 दिसंबर मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की दो खुराक सार्स-सीओवी-2 स्वरूप के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी हैं, लेकिन समय के साथ डेल्टा संक्रमण से सुरक्षा कम हो जाती है। अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि अध्ययन के समय, दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र में ओमीक्रोन स्वरूप का तब तक पता नहीं चला था। बुधवार को ‘द ब्रिटिश मेडिकल जर्नल’ में प्रकाशित अध्ययन से पता चला कि टीका डेल्टा स्वरूप से जुड़े मरीजों के मामले में उस हद तक प्रभावी था कि उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़े।

हालांकि, टीकाकरण के बाद बढ़ते समय के साथ स्वरूप के खिलाफ टीके की प्रभावशीलता में मामूली गिरावट आई है।

अमेरिका के कैसेर परमानेंट संस्थान के कैटिया ब्रुक्सवोर्ट ने कहा, ‘‘इस अध्ययन ने अध्ययन अवधि के दौरान वायरस के सभी स्वरूपों के खिलाफ प्रभावशीलता की पुष्टि की, हालांकि हमने डेल्टा स्वरूप के खिलाफ समय के साथ प्रभावशीलता में गिरावट देखी। टीकाकरण के बाद पहले दो महीनों में 94 प्रतिशत प्रभावशीलता थी जो छह महीने के बाद यह 80 प्रतिशत तक रह गई।’’

अध्ययन के प्रमुख लेखक ब्रुक्सवोर्ट ने कहा, ‘‘डेल्टा स्वरूप के कारण अस्पताल में भर्ती होने से सुरक्षा 98 प्रतिशत प्रभावशीलता पर उच्च स्तर पर रही।’’

मार्च 2021 से, दक्षिणी कैलिफोर्निया में कैसेर परमानेंट ने पूरे जीनोम अनुक्रमण के लिए एक अनुबंधित प्रयोगशाला में सार्स-सीओवी-2 के सकारात्मक नमूने भेजना शुरू किया।

मॉडर्ना द्वारा वित्त पोषित इस अध्ययन में 8,153 लोग शामिल थे, जो एक मार्च से 27 जुलाई, 2021 तक एकत्र किए गए नमूनों की जांच में सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित पाये गये थे। उनमें से, 91.3 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, 1.4 प्रतिशत ने मॉडर्ना कोविड-19 टीके की एक खुराक ली थी और 7.3 प्रतिशत ने दो खुराक प्राप्त की थी।

शोधकर्ताओं ने जांच में सकारात्मक और नकारात्मक पाये गये लोगों के बीच तुलना की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दो-खुराक वाला मॉडर्ना का टीका लगवाया हुआ था, उन्हें डेल्टा स्वरूप के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा।

शोधकर्ताओं के अनुसार, जिन लोगों को मॉडर्ना का दो खुराक वाला टीका लगा था , उनके बीच अस्पताल में भर्ती होने पर मौत का कोई मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने कहा कि डेल्टा स्वरूप के खिलाफ मॉडर्ना के दो खुराक वाले कोविड​​-19 टीके की प्रभावशीलता 18 से 64 वर्ष की आयु के लोगों में 87.9 प्रतिशत और 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में 75.2 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला