लाइव न्यूज़ :

मॉडर्ना ने अपने टीके को कोरोना वायरस के खिलाफ 94.5 प्रतिशत प्रभावी बताया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:18 IST

Open in App

कैम्ब्रिज, 16 नवंबर (एपी) कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इस महीने दूसरी बार एक अच्छी खबर मिली है, जिसमें मॉडर्ना कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसका टीका मजबूत सुरक्षा उपलब्ध कराता है और यह घातक विषाणु के खिलाफ 94.5 प्रतिशत प्रभावी प्रतीत होता है।

इस खबर से अमेरिका तथा विश्व में उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है।

मॉडर्ना ने कहा कि कंपनी के जारी अध्ययन के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार उसका कोरोना वायरस रोधी टीका 94.5 प्रतिशत प्रभावी प्रतीत होता है।

इससे एक सप्ताह पहले प्रतिद्वंद्वी कंपनी फाइजर इंक ने भी अपने टीके के इसी तरह प्रभावी होने की घोषणा की थी।

इस घोषणा के साथ ही दोनों कंपनियां अमेरिका में टीके के आपात इस्तेमाल की दिशा में कुछ सप्ताह के भीतर अनुमति प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती प्रतीत होती हैं।

मॉडर्ना के अध्यक्ष डॉक्टर स्टीफन होज ने इसका स्वागत किया और कहा कि दो विभिन्न कंपनियों के समान परिणाम काफी आश्वस्त करने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हम सबको उम्मीद करनी चाहिए कि वास्तव में एक टीका इस महामारी को रोकने में सफल होने जा रहा है।’’

होज ने कहा, ‘‘इस समस्या का समाधान करने वाली केवल मॉडर्ना ही नहीं होगी, बल्कि इसके लिए कई टीकों की आवश्यकता होने जा रही है।’’

यदि अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन मॉडर्ना या फाइजर कंपनी के टीके को आपात इस्तेमाल के लिए अनुमति देता है तो इस साल के अंत तक इसकी सीमित आपूर्ति ही होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!