लाइव न्यूज़ :

भीड़ ने पाकिस्तान पुलिस पर हमला किया, ईशनिंदा के संदिग्ध को पकड़ने में नाकाम

By भाषा | Updated: November 29, 2021 13:57 IST

Open in App

पेशावर (पाकिस्तान), 29 नवंबर (एपी) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में रविवार रात को मुस्लिमों की भीड़ ने पुलिस से ईशनिंदा के एक आरोपी को सौंपने की मांग की और उसे सौंपने से पुलिस के इनकार के बाद उसने एक पुलिस थाना और चार पुलिस चौकियों को जला दिया। अधिकारियों ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति पर इस्लाम की पवित्र किताब, कुरान का अपमान करने का आरोप है।

स्थानीय अधिकारी आसिफ खान ने बताया कि हमले में कोई अधिकारी हताहत नहीं हुआ। हमले के कारण पुलिस को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक जिले चारसद्दा में व्यवस्था बहाल करने के लिए सैनिकों को बुलाने पर मजबूर होना पड़ा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पुलिस थाना जलता दिख रहा है।

खान ने कहा कि अधिकारियों ने बंदी को पीटने का भीड़ का प्रयास विफल कर दिया और पुलिस उसे दूसरे जिले में ले गई। उन्होंने उस व्यक्ति के नाम यह कहते हुए जाहिर नहीं किया कि अधिकारी अभी भी जांच कर रहे हैं और संदिग्ध को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

खान ने कहा कि अधिकारियों ने शुरू में विरोध किया लेकिन पुलिस भवनों पर हजारों प्रदर्शनकारियों के हमला करने के बाद वे वहां से भाग गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में से किसी को हताहत होने से रोकने के लिए बल प्रयोग से परहेज किया।

उन्होंने कहा कि चारसद्दा में सोमवार को स्थिति सामान्य थी और पुलिस हमलों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है।

ईशनिंदा के तहत पाकिस्तान में मौत की सजा दी जाती है, जहां अक्सर अपराध के आरोप ही भीड़ की हिंसा को भड़काने के लिए काफी होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला