लाइव न्यूज़ :

धार्मिक टिप्पणी मामले में माफी मिलने के बाद विधायक जमानत पर रिहा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:24 IST

Open in App

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, चार अगस्त पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक विधायक को प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक को ‘कादियानी’ बुलाने के मामले में माफी मिलने के साथ ही बुधवार को जमानत पर जेल से रिहाई भी मिल गयी है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के सदस्यों को ‘कादियानी’ कहा जाता है।

लाहौर पुलिस ने 27 जुलाई को पीटीआई के विधायक नजीर चौहान को प्रधानमंत्री खान के जवाबदेही और आंतरिक मामलों पर विशेष सलाहकार मिर्जा शाहजाद अकबर को ‘कादियानी’ बुलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चौहान पार्टी में बागी हुई जहांगीर तरीन समूह के साथ हैं।

अकबर की शिकायत के बाद पंजाब विधानसभा में विधायक चौहान के खिलाफ फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने मामला दर्ज किया था। अदालत ने चौहान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उन्हें जेल जाना पड़ा था।

गौरतलब है कि चौहान ने ‘आधारहीन आरोप’ लगाने के लिए मंगलवार को अकबर से माफी मांगी, जिसपर अकबर ने उन्हें माफ कर दिया। अकबर ने लाहौर की सत्र अदालत से कहा कि उन्हें इस मामले में चौहान को जमानत दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।

अकबर के वकील द्वारा अदालत में दायर हलफनामे में कहा गया है, ‘‘आरोपी नजीर चौहान ने अपनी गलती मान ली है, माफी मांग ली है और शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठे आरोपों को लेकर पश्चाताप जताया है, जिसपर शिकायतकर्ता ने उन्हें माफ कर दिया है।’’

अकबर के बयान के बाद अदालत ने चौहान को जमानत दे दी और उन्हें कोट लखपत जेल से रिहा कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की संसद ने 1974 में अहमदिया समुदाय के लोगों को गैर-मुसलमान घोषित किया था। एक दशक बाद उन्हें खुद को मुसलमान कहने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। उनके उपदेश देने और हज के लिए जाने पर भी पाबंदी है।

अकबर ने कहा कि चौहान द्वारा उनकी धार्मिक आस्था पर टिप्पणी और उन्हें ‘कादियानी’ कहने के बाद, उनके और उनके परिवार के लिए खतरा पैदा हो गया था।

चौहान ने मई में टीवी पर एक शो के दौरान दावा किया था कि अकबर ‘कादियानी’ हैं और उन्हें चुनौती दी थी कि वह कसम खाएं कि ‘‘वह अहमदिया नहीं मुसलमान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब