लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड की सबसे बड़ी झील की तलहटी में मिली भारतीय-मूल के जोड़े की गुम हुई सगाई की अंगूठी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:56 IST

Open in App

लंदन, 30 मई ब्रिटेन में भारतीय-मूल के जोड़े की सगाई की अंगूठी को एक गोताखोर ने इंग्लैंड की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील की तलहटी से ढूंढ निकाला। इस कार्य के लिए जोड़े ने गोताखोर की सराहना की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एडमोनटोन के विकी पटेल (25) ने पिछले सप्ताह बर्मिंघम की रहने वाली रेबेका चौकरिया (26) से विंडरमियर झील के किनारे मुलाकात की और पटेल ने चौकरिया को शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद दोनों ने झील किनारे अपनी कई तस्वीरें खीचीं।

पटेल ने चौकरिया को सोने और हीरे की अंगूठी भी दी। दोनों 24 मई को एक बार फिर फोटो खिंचवाने के लिए उसी जगह मिले। जोड़े की तस्वीरें लिए जाने के दौरान चौकरिया की उंगली से अंगूठी फिसलकर पानी में जा गिरी।

घबराए हुए जोड़े ने पहले तो फोटोग्राफर के ट्राइपोड से ही अंगूठी खोजने का प्रयास किया लेकिन वह पानी में डूबती चली गई।

इस बीच, गोताखोर अंगूस होस्किंग को अपने दोस्त से जब इस घटना का पता चला तो वह अंगूठी की तलाश करने पहुंचा।

होस्किंग ने मीडिया से कहा, '' जैसे ही मैं झील के नीचे गया दृश्यता बेहद कम थी और मैं कुछ देख नहीं पा रहा था। वहां हर तरफ सिर्फ गाद थी। अगर आप इसमें एक सिक्का भी डालें तो वो सीधा तलहटी में जाता। भाग्य से मेटल डिटेक्टटर के जरिए 20 मिनट की तलाश के बाद अंगूठी मिल गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना