लाइव न्यूज़ :

इराक में दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमला

By भाषा | Updated: June 10, 2021 10:09 IST

Open in App

बगदाद, 10 जून (एपी) इराक में दो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागी गईं, जहां पर अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना और अनुबंध पर काम करने वाले विदेशी कर्मी रहते हैं। इराक के सुरक्षा तंत्र से जुड़े अधिकारियों और सेना ने यह जानकारी दी।

इराकी सेना ने एक बयान में बताया कि तीन रॉकेट उत्तरी बगदाद में बलाद एयरबेस को निशाना बनाकर बुधवार को दागे गए, हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां अनुबंध पर काम करने वाले विदेशी कर्मी रहते हैं।

इराक के सुरक्षा तंत्र से जुड़े दो अधिकारियों ने बताया कि इसके कुछ घंटे बाद बगदाद हवाईअड्डे के पास स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक मिसाइल आकर गिरी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट रॉकेट से हुआ या ड्रोन हमले के कारण। एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दो रॉकेट की आवाज सुनी, वहीं दूसरे ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि यह एक ड्रोन हमला था और गठबंधन सेना के एक ट्रेलर में इस हमले के कारण आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अमेरिकी अधिकारी पूर्व में कई बार ईरान समर्थित इराकी विद्रोही गुटों पर ऐसे हमले करने का आरोप लगा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल